Translations:Saint Germain/45/hi

From TSL Encyclopedia

संत जरमेन एक जन्म में रोजर बेकन (Roger Bacon) (1220–1292) थे। बेकन के रूप में वह एक दार्शनिक, फ्रांसिस्कन भिक्षु, शिक्षाविद्, शैक्षिक सुधारक और प्रयोगात्मक वैज्ञानिक थे। वह एक ऐसा युग था जब विज्ञान का मापदंड धर्म और तर्क पर आधारित था, और ऐसे समय में बेकन ने विज्ञान में प्रयोगात्मक पद्धति को बढ़ावा दिया; उन्होंने कहा कि दुनिया गोल है - उन्होंने उस समय के विद्वानों और वैज्ञानिकों की संकीर्ण विचारधारा की निंदा की। उन्होंने कहा कि "सच्चा ज्ञान दूसरों के अधिकार से नहीं उत्पन्न होता और ना ही यह पुरातनपंथी सिद्धांतों (blind allegiance) के प्रति अंधश्रद्धा (antiquated dogmas) से उपजता है।" [1] अंततः बेकन ने पेरिस विश्वविद्यालय में व्याख्याता का पद छोड़ दिया और फ्रांसिस्कन ऑर्डर ऑफ़ फ्रायर्स माइनर (Franciscan Order of Friars Minor) में शामिल हो गए।

  1. हेनरी थॉमस एंड डाना ली थॉमस, लिविंग बायोग्राफीज़ ऑफ़ ग्रेट साइंटिस्ट्स (गार्डन सिटी, न्यूयॉर्क: नेल्सन डबलडे, 1941), पृष्ठ 15. [Henry Thomas and Dana Lee Thomas, Living Biographies of Great Scientists (Garden City, N.Y.: Nelson Doubleday, 1941), p. 15.]