Translations:Saint Germain/41/hi

From TSL Encyclopedia

पाँचवीं शताब्दी में संत जरमेन मर्लिन (Merlin) के रूप में अवतरित हुए। वह राजा आर्थर (King Arthur) के दरबार में एक रसायनशास्त्री थे, भविष्यवक्ता और सलाहकार के रूप में कार्य करते थे। युद्धरत सामंतों (warring chieftains) से विखंडित (splintered) और सैक्सन आक्रमणकारियों (Saxon invaders) से त्रस्त भूमि में मर्लिन ने ब्रिटेन के राज्य को एकजुट करने के लिए बारह युद्धों (जो वास्तव में बारह दीक्षाएँ थीं) में आर्थर का नेतृत्व किया। उन्होंने राउंड टेबल (Round Table) की पवित्र अध्येतावृत्ति स्थापित करने के लिए राजा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। मर्लिन और आर्थर के मार्गदर्शन में कैमलॉट (Camelot) रहस्य का विद्यालय (mystery school) था जहाँ वीर पुरुष और स्त्रियां (knights and ladies) होली ग्रेल (Holy Grail) के रहस्यों को जानने के लिए अध्ययन करते थे, और स्वयं का आध्यात्मिक विकास भी करते थे।