Translations:Lord Maitreya/20/hi
मैत्रेय हिमालय (चौथी मूल प्रजाति के मनु) के शिष्य थे, और हिमालय पर्वत में ही उनकी रौशनी का रौशनी का केंद्र है। वह गार्डन ऑफ ईडन में रहनेवाले समरूप जोड़ी (Twin flame) के गुरु थे। गार्डन ऑफ ईडन ब्रदरहुड का एक रहस्यवादी विद्यालय था, जो लेमूरिया पर स्थित था, इस स्थान पर आज सैन डिएगो (San Diego) है। यह दुनिया का सबसे पहला रहस्यवादी विद्यालय था, और मैत्रेय, जिन्हे भगवान के रूप में संदर्भित किया जाता है, यहाँ के प्रथम प्रधान थे।