Translations:Chart of Your Divine Self/10/hi
आपके हृदय का गुप्त कक्ष (secret chamber of your heart) त्रिज्योति लौ (threefold flame) का शांति स्थल है। यह आपके ईश्वरीय स्वरुप द्वारा दी गयी दिव्य चिंगारी (divine spark), चेतना, ईश्वरीय इच्छा (free will) और जीवन का उपहार है। आपकी त्रिज्योति लौ में निहित ईश्वरीय प्रेम, ज्ञान-विवेक और शक्ति के माध्यम से आपकी जीव-आत्मा पृथ्वी पर रहने के अपने उद्देश्य को पूरा कर सकती है। इसे चैतन्य लौ, लिबर्टी की लौ (liberty flame) और फ़्लूर-डी-लिस (fleur-de-lis) भी कहा जाता है। त्रिज्योति लौ जीव-आत्मा में दिव्यता की चिंगारी और ईश्वरत्व पाने के लिए आत्मा की सामर्थता है।