Translations:Saint Germain/86/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 12:39, 5 June 2026 by JaspalSoni (talk | contribs)

संत जरमेन सहारा रेगिस्तान के ऊपर स्थित स्वर्णिम आकाशीय शहर (etheric city) में एक केंद्र बनाए रखते हैं। वह रॉयल टीटाॅन आश्रय स्थल (Royal Teton Retreat) साथ-साथ टेबल माउंटेन, व्योमिंग (Table Mountain, Wyoming) स्थित अपने भौतिक/आकाशीय आश्रय स्थल, प्रतीकों की गुफा (Cave of Symbols) में भी पढ़ाते हैं। इसके अतिरिक्त वे महान दिव्य निर्देशक (Great Divine Director) के केंद्रों —भारत में प्रकाश की गुफा (Cave of Light) और ट्रांसिल्वेनिया (Transylvania) में राकोज़ी हवेली (Rakoczy Mansion) में भी कार्य करते हैं, जहाँ वे धर्मगुरु के रूप में विराजमान हैं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण अमेरिका में मेरु देवी और देवता (God and Goddess Meru) के आश्रय स्थल में भी अपना केंद्र स्थापित किया है।