Translations:Messenger/1/hi
प्रचारक। वह व्यक्ति जो लोगों को ईसा मसीह के धर्मसिद्धांत (gospel) और फिर नियत समय पर उनके अनंत धर्मसिद्धांत (everlasting gospel) का समाचार देने के लिए पृथ्वी पर आता है।[1] श्वेत महासंघ के प्रधान अपने सन्देश वाहकों को एक ख़ास मिशन के तहत पृथ्वी पर भेजते हैं। वे दिव्यगुरूओं की दिव्य वाणी (भविष्यवाणी) के माध्यम से ईश्वर के पवित्र सन्देश लोगों तक पहुंचाते हैं, ताकि ईश्वर के मार्ग से भटके हुए लोग वापिस रास्ते पर आ सकें।[2] एक संदेशवाहक वह होता है जिसे दिव्यगुरु विभिन्न तरीकों से श्वेत महासंघ के बारे में प्रशिक्षित करते हैं। ये एक ऐसा व्यक्ति है जो ईश्वर के सिद्धांत, नियम और व्यवस्था के बारे में जन मानस को बताता है।