Translations:Elementals/58/hi
मैं आज अपने साथ चार साम्राज्यों के प्रतिनिधियों को लाई हूं। आप में से प्रत्येक व्यक्ति को बारह सृष्टि देवों का एक समूह दिया गया है। आप ऐसा समझ लीजिये कि प्रत्येक साम्राज्य से बारह जीवों का ये आपका अपना कुटुम्ब है। ये बारह जीव आपके साथ रहेंगे और आपकी हर उस आज्ञा का पालन करेंगे जो मदर मैरी (Mother Mary) और एल मोर्या (El Morya) के डायमंड हार्ट (diamond heart) में केंद्रित है। ये आपके साथ रहेंगे जब तक आप उनकी प्रेमपूर्वक देखभाल और पालन-पोषण करेंगे।