Translations:El Morya/34/hi
थॉमस मोर अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और खुशमिज़ाज़ी के लिए जाने जाते थे। लेखक एंथनी केनी का मानना है कि मोर का विश्वास था कोई भी अच्छा आदमी प्रतिकूल परिस्थितियों और संकट का सामना चुपचाप इस्तीफा देकर या सिद्धांत के उत्कृष्ट बयान के साथ नहीं, बल्कि एक परिहास के साथ करता है। मोर के सबसे हालिया जीवनीकारों में से एक के अनुसार, 'जब मोर सबसे ज़्यादा नाखुश होते थे, तभो वह सबसे ज़्यादा मज़ाक भी करते थे।'