Translations:El Morya/29/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 17:00, 15 January 2024 by RajKumari (talk | contribs)

अंततः मोर का घर, जिसे वे अक्सर "छोटा आदर्शलोक" कहते थे, शिक्षा और संस्कृति का केंद्र बन गया, जिसकी तुलना इरास्मस ने "प्लेटो की अकादमी" से की थी। यह सद्भावना से पूर्ण घर था जिसमें उस समय के राजा और अनेक विद्वान लोग सलाह-मश्वरे के लिये आते थे। यहीं पर मोर

ने यूटोपिया नामक पुस्तक लिखी थी जिसमें उन्होंने अंग्रेजी जीवन की अल्पज्ञता और अंग्रेजी कानून की बुराइयों का विनोदपूर्वक खुलासा किया है ।